• नवीन अधिमान्यता हेतु आवेदन करने सर्वप्रथम आवेदक को ऑनलाइन पंजीयन (Online Registration)
करना होगा।
ऑनलाइन पंजीयन (Online Registration)
i. Email Address [ई-मेल]
ii. Mobile Number [मोबाइल नंबर]
नोट :- एक मोबाइल नंबर और ईमेल एक ही बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
iii. Password [पासवर्ड] नोट :- पासवर्ड बनाते हुए पासवर्ड पॉलिसी को ध्यान रखे। पासवर्ड
Case Sensitive है।
• लॉगिन - पंजीकृत मोबाइल नंबर और आपके द्वारा बनाये गए पासवर्ड से आप लॉगिन करे। नोट
:- पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में Forgot Password Link का प्रयोग करे।
Forgot Password करने के लिए पंजीयन के समय दिए गए ईमेल और मोबाइल नंबर का प्रयोग करे।
• आवेदन की प्रक्रिया निम्न 6(६:) चरणों में पूरी होगी :-
i. व्यक्तिगत जानकारी :- आवेदक का पूरा नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतीथि, शैक्षणिक योग्यता,
निवास आदि की जानकारी देना होगा।
ii. परिवारिक जानकारी :- परिवार के आश्रित सदस्यों की जानकारी नाम, आवेदक से रिश्ता,
जन्मतीथि।
iii. व्यावसायिक जानकारी :- आवेदक के संस्था में धारित पद, वेतन तथा पूर्व वर्षो के
अनुभव तथा यदि पूर्व में अधिमान्य पत्रकार रहे है तो उसकी जानकारी यहाँ दे।
iv. समाचार मीडिया संस्थान की जानकारी :- आवेदक जिस संस्था से अधिमान्यता प्राप्त करना
चाहते है उसकी पूरी जानकारी दे।
v. संबंधित दस्तावेज अपलोड
vi. घोषणा तथा उक्त चरणों में दी गई जानकारी का फाइनल सबमिट करना।
इस चरण के बाद ही आपका आवेदन संचालनालय/जिला कार्यालय को प्राप्त होगी।
नोट :- *वाले फिल्ड को भरना अनिवार्य है।