जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन | Public Relations Department, Government of Chhattisgarh |
Logo
छत्तीसगढ़ शासन
जनसंपर्क विभाग
Logo Logo

मुख्य सचिव परिचय


मुख्य सचिव परिचय

मुख्य सचिव - श्री विकास शील

श्री विकास शील

श्री विकास शील भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने 30 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव के रूप में मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में कार्यभार ग्रहण किया। वे लंबे समय से प्रशासनिक सेवा में रहते हुए राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। 

मुख्य सचिव का दायित्व संभालने से पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थ थे। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्हें मध्यप्रदेश कैडर आवंटित हुआ था और वर्ष 2000 में राज्य पुनर्गठन के उपरांत वे छत्तीसगढ़ कैडर में सम्मिलित हुए। उन्होंने कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिलों के कलेक्टर के रूप में कार्य किया तथा स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य विभागों में सचिव पद का दायित्व निभाया। वर्ष 2007 से 2008 तक वे राजधानी रायपुर के कलेक्टर भी रहे। 

वर्ष 2018 से वे भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग तथा जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया।

श्री विकासशील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बी.ई. और एम.ई. की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर और एग्जीक्यूटिव मास्टर डिग्री हासिल की तथा स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन और नीति में एडवांस्ड स्टडी का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया। अपने व्यापक प्रशासनिक अनुभव, सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्जित दक्षता के कारण वे छत्तीसगढ़ प्रशासन को नई दिशा देने के लिए एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रतिष्ठित हैं।


Nic Logo

कॉपीराइट © 2025 - सर्वाधिकार सुरक्षित- छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट, छत्तीसगढ़ सरकार, भारत

Website Content Managed by Ministry of Public Relations, Government of Chhattisgarh

Designed, Developed and Hosted by National Informatics Centre (NIC)

Last Updated: 23/01/2026 00:00:00
Today Hit Count : 390
Total Hit Count : 984072