जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन | Public Relations Department, Government of Chhattisgarh |
Logo
छत्तीसगढ़ शासन
जनसंपर्क विभाग
Logo Logo

मंत्रिपरिषद के निर्णय - 2023


मंत्रिपरिषद के निर्णय - 2023

 

 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में केबिनेट की द्वितीय बैठक

रायपुर, 15 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित पहली कैबिनेट बैठक में जरूरतमंद परिवारों के हित में बड़ा निर्णय

रायपुर, 14 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की प्रथम बैठक में राज्य के ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए अहम फैसला लिया गया। राज्य में 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को तत्परता से आवास की स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा मौजूद थे।
    
कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची के पात्र शेष परिवारों (6,99,439) एवं आवास प्लस सूची के पात्र परिवारों (8,19,999) की स्वीकृति की जायेगी। योजना के तहत निर्माणाधीन 2,46,215 आवासों को भी शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा। राज्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत कुल 17,65,653 आवास एवं अन्य 47,090 आवास कुल 18,12,743 जरुरतमंद पात्र परिवारों को तत्परता से स्वीकृति देने के साथ ही आवश्यक धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।

 

 

 


Nic Logo

कॉपीराइट © 2025 - सर्वाधिकार सुरक्षित- छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट, छत्तीसगढ़ सरकार, भारत

Website Content Managed by Ministry of Public Relations, Government of Chhattisgarh

Designed, Developed and Hosted by National Informatics Centre (NIC)

Last Updated: 23/01/2026 00:00:00
Today Hit Count : 390
Total Hit Count : 984072