जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन | Public Relations Department, Government of Chhattisgarh |
Logo
छत्तीसगढ़ शासन
जनसंपर्क विभाग
Logo Logo

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव


उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का जन्म 25 नवम्बर 1968 को रायपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री अभय राम साव और माता का नाम श्रीमती प्रमिला साव है। श्री अरुण साव का विवाह 17 अप्रैल 2000 को श्रीमती मीना साव से हुआ। उनके एक पुत्र हैं। श्री साव ने मुंगेली के शासकीय एस.एन.जी. कॉलेज से बी.कॉम. और बिलासपुर के कौशलेन्द्र राव लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है।

किसान परिवार से आने वाले उप मुख्यमंत्री श्री साव पेशे से अधिवक्ता रहे हैं। उन्होंने बतौर अधिवक्ता मुंगेली सिविल कोर्ट में प्रेक्टिस से लेकर राज्य के उप महाधिवक्ता तक का सफर तय किया है। बिलासपुर उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस के बाद वे मार्च-2005 से फरवरी-2006 तक उप शासकीय अधिवक्ता, मार्च-2006 से अगस्त-2013 तक शासकीय अधिवक्ता और सितम्बर-2013 से जनवरी-2018 तक छत्तीसगढ़ के उप महाधिवक्ता रहे हैं।

श्री साव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं अन्य संगठनों के सदस्य के रूप में 1990 से अनेक सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने साहू समाज के तहसील, जिला और प्रादेशिक संगठन में भी कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेल देखने और खेलने के साथ ही ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के स्थलों का भ्रमण करने में भी खासी रूचि है।

श्री अरुण साव 2019 में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। सांसद के रूप में वे 17वीं लोकसभा में कोयला और खान मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति तथा कोयला और इस्पात संबंधी स्थाई समिति के सदस्य रहे।  


Nic Logo

कॉपीराइट © 2025 - सर्वाधिकार सुरक्षित- छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट, छत्तीसगढ़ सरकार, भारत

Website Content Managed by Ministry of Public Relations, Government of Chhattisgarh

Designed, Developed and Hosted by National Informatics Centre (NIC)

Last Updated: 23/01/2026 00:00:00
Today Hit Count : 390
Total Hit Count : 984072